गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाताओं में मतदान की महत्ता व मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए जाबो कार्यक्रम के तहत स्वीप गतिविधियां का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जायेगा। इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने नगर पालिका परिषद गरियाबंद में स्वीप गतिविधियों के आयोजन करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिसके तहत 24 जनवरी को वार्ड क्रमांक 1 में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जायेगा। इसी तरह 25 जनवरी को वार्ड क्रमांक 02 में, 26 जनवरी को वार्ड क्रमांक 03 में, 27 जनवरी को वार्ड क्रमांक 04 में, 28 जनवरी को वार्ड क्रमांक 05 में, 29 जनवरी को वार्ड क्रमांक 06 में, 30 जनवरी को वार्ड क्रमांक 07 में, 31 जनवरी को वार्ड क्रमांक 08 में, 01 फरवरी को वार्ड क्रमांक 09 में, 02 फरवरी को वार्ड क्रमांक 10 में, 03 फरवरी को वार्ड क्रमांक 11 में, 04 फरवरी को वार्ड क्रमांक 12 में, 05 फरवरी को वार्ड क्रमांक 13 में, 06 फरवरी को वार्ड क्रमांक 14 में एवं 07 फरवरी को वार्ड क्रमांक 15 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया जायेगा।
Trending
- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
