गरियाबंद 22 जनवरी 2025/ प्रतिवर्ष गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को नशामुक्ति के पक्ष में जनसामान्य से संकल्प एवं शपथ-पत्र में हस्ताक्षर कराकर व्यसन मुक्ति हेतु सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर संबंधित विभागों के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन भारत माता वाहिनी एवं समुदाय के सहयोग से वृहद रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशापान से होने वाले दुष्परिणामों पर केन्द्रित व्याख्यान, चित्रकला, गीत, नृत्य, नाटक, प्रतियोगिताएँ तथा मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। समारोह स्थल पर प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नशामुक्ति साहित्यों का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावा विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान, नशापान के दुष्परिणामों आदि संबंधी प्रश्नोत्तरी, नशापान नही करने संबंधी संकल्प एवं शपथ-पत्र में हस्ताक्षर कराना, नशामुक्ति हेतु योगाचार्यों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
Trending
- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
