राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। भारतीय रिजर्व बैंक क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा एक दिवसीय फील्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन होटल एबीस ग्रीन राजनांदगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने आरबीआई द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान जानकार बनो सतर्क रहो के संबंध में जानकारी दी तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करने की बात कही। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी सुशील शहाणे, अमित सावरकर एवं अभिषेक मालवी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों से अवगत कराया गया। साथ ही वित्तीय साक्षरता, बचत, सही निवेश, डिजिटल लेनदेन में होने वाले फ्रॉड एवं सावधानी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एफडी में साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज के महत्व, बैंकिंग लोकपाल एवं बैंक द्वारा ऑनलाइन लेनदेन में होने वाले सभी प्रकार जोखिम, एसएचजी फ्रॉड सहित अन्य विषयों के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में आरबीआई के सचेत पोर्टल के बारे में भी बताया गया। सचेत पोर्टल में निवेश, जमा एवं ऋण हेतु सभी अधिकृत कंपनियों का विवरण है। इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा मुनिश शर्मा सहित अन्य अधिकारी, बिहान, स्वसहायता समूह की महिलाओं, बीसी सखियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आदिवासी छात्रावास व महिलाओं एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
Trending
- चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
- तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
- विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
- भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
- बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
- सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
- फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

