राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी अमले द्वारा ग्राम मुड़पार थाना डोंगरगढ़ में शेखलाल सिन्हा के होटल से मध्यप्रदेश निर्मित बाम्बे स्पेशल व्हिस्की 21 पाव मात्रा कुल 3.78 बल्क लीटर शराब आबकारी अधिनियम के तहत जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को वृत्त क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षण डोंगरगढ़ राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक भोजराज बंजारे, खेमचंद मण्डावी, अश्वनी शुक्ला शामिल थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
- श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
- मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
