राजनांदगांव 22 जनवरी 2025। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं शिल्पा अग्रवाल ने अंकेक्षण लंबित होने, कार्यालय में जबाव प्रस्तुत नहीं करने और संबंधित अंकेक्षक को लेखा संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण विभिन्न सहकारी समिति के प्रबंधकों पर शास्ति अधिरोपित किया है। इसके अंतर्गत प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित भर्रीटोला विकासखंड मानपुर के समिति प्रबंधक विजय कुमार आर्य की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए उन पर लंबित अंकेक्षण वर्ष 2018-19 से वर्ष 2023-24 तक प्रतिवर्ष 1 हजार रूपए के मान से 7 हजार रूपए शास्ति अधिरोपित किया गया है। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित बम्हनी चारभाठा विकासखंड छुरिया के समिति प्रबंधक तुलसी राम मंडावी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए उन पर लंबित अंकेक्षण वर्ष 2021-22 से वर्ष 2023-24 तक प्रतिवर्ष 1 हजार रूपए के मान से 3 हजार रूपए शास्ति अधिरोपित किया गया है। इसी तरह प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मार्यादित कोहका विकासखंड मानपुर अजीत कुमार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी मानते हुए उन पर लंबित अंकेक्षण वर्ष 2015-16 से वर्ष 2023-24 तक प्रतिवर्ष 1 हजार रूपए के मान से 10 हजार रूपए शास्ति अधिरोपित किया गया है।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
