रायपुर/ प्रियदर्शनी नगर निवासी कमल कुमार जैन (90) का कल रात निधन हो गया। वे कुरवाई जिला विदिशा में प्राचार्य और ब्लॉक डेव्हलेपमेंट ऑफिसर थे। वे रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व कार्यपालन अभियंता राजेन्द्र कुमार जैन, कैनेडा निवासी इंजीनियर राकेश कुमार जैन और श्रीमती ज्योति जैन के पिता थे। कमल कुमार जैन की इच्छा के अनुरुप उनके परिवारजनों एवं श्री पार्श्वनाथ दिग्बर जैन मंदिर समिति टैगोर नगर के पदाधिकारियों ने उनके शरीर को आज पं. जवाहरलाल नेहरु स्मृति मेडिकल कालेज के एनाटामी विभाग को शैक्षणिक व अनुसंधान के लिए दान में दिया। इस अवसर पर परिजनों के साथ ही मंदिर समिति के राजेश जैन, पुषपेन्द्र जैन, प्रियंक जैन, नवीन मोदी, रजनीश जैन, शशिम मोदी शामिल थे। मेडिकल कालेज एनाटामी विभाग की प्रमुख डॉक्टर (प्रो) जागृति अग्रवाल, व्याख्याता कुशल चक्रवर्ती और डॉ. संतोष कुमार शर्मा ने देह दान स्वीकार करते हुए कमल कुमार जैन और उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

