महासमुंद 23 जनवरी 2025/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेशानुसार अवैध धन परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बुधवार रात अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा उमेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में सीमा जांच चौकी नर्रा पर रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। रात 12 बजे जांच के दौरान वाहन क्रमांक सीजी04/ZC/0440 में लगभग 280 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन चालक भेखराम साहू, ग्राम गोतमा, थाना खरियार रोड, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा) से संबंधित था। जांच के दौरान धान से संबंधित किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
मौके पर मौजूद मंडी अधिकारी कुशलराम ध्रुव, यशवंत कुमार रात्रे, और सिपाही बालकृष्ण प्रधान ने धान से लदे वाहन को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहन और धान को कृषि उपज मंडी समिति, बागबाहरा की अभिरक्षा में रखा गया है।
Trending
- सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाले शूटर UP से गिरफ्तार
- ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम

