बालोद, 23 जनवरी 2025। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के गुरूर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर नाम निर्देशन पत्र की कार्यवाही का जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यालय में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने वहाँ बनाए गए विभिन्न काउंटर का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही को नियमानुसार गंभीरतापूर्वक संपादित करें, निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न होने दें। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरूर प्राची ठाकुर एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Trending
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- …वी.आई.पी. सुरक्षा क्यों?
- ‘सलाह नहीं, सरकार की नाकामी का सबूत’, PM मोदी के वर्क फ्रॉम होम अपील पर बोले राहुल गांधी
- पीएम मोदी की गोल्ड और पेट्रोल-डीजल पर अपील के बाद मार्केट हुआ क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा
- सोमनाथ मंदिर में PM Modi: रचा गया इतिहास, 90 मीटर शिखर पर पहली बार कुंभाभिषेक
- पंचायत के फरमान पर पिता ने बेटी का पुतला बनाकर किया दाह संस्कार,बेटी ने रचा ली है शादी
- सोमनाथ से सिंदूर तक: पुनरुत्थानशील भारत की भावना-श्री पीयूष गोयल

