गरियाबंद 23 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के तहत शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के सभी तरह के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशानुसार अति आवश्यक होने पर कार्यालय प्रमुख एक दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कर सकेंगे, परंतु मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं देंगे। एक दिन से अधिक अवकाश स्वीकृत एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति के लिए कार्यालय प्रमुख अनुशंसा सहित मूल आवेदन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा परीक्षण कर नस्ती निराकरण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त किए मुख्यालय से प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। बीमारी के संबंध में अवकाश आवेदन पत्र के साथ जिला मेडिकल बोर्ड गरियाबंद द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा अन्यथा आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अवकाश अवधि में संबंधित अधिकारी कर्मचारी को पत्र या आदेश तामील करवाने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय प्रमुख की होगी।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
