गरियाबंद 23 जनवरी 2025/ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल से जिले के आर्म-रेसलिंग खिलाड़ियों नेे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर ने खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बच्चो को आर्म-रेसलिंग खेल से संबंधित जानकारी लेते हुए उन्हें और अधिक मेहनत करते हुए। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रिय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, संस्था प्रमुख रामगुलाल सिन्हा, सक्षम स्कूल के प्रधान पाठक उमेश्वरी साहू और संस्था के सदस्य कोमल उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि ओपन चौंपियनशिप आर्म-रेसलिंग में सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय राजिम के दृष्टि बाधित बालक-बालिकाओं ने ऑल इंडिया पाफी पैरा आर्म-रेसलिंग कप 2025 ऑर्गेनाइज्ड ग्वालियर आर्म-रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन अंडर द ऑस्पिसेज ऑफ मपावा एंड पाफ़ी 18 एवं 19 जनवरी में आयोजित प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। पैरा पाफी के प्रेसीडेंट प्रीति झंगियानी, जनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। जिसमें जिले के 14 दिव्यांग बच्चों ने मेडल जीते। जिसमें भीष्म नारायण अंडर 55 किलो जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल, अंडर 60 किलो राइट हैंड जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल, अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल, रामशरण ने अंडर 70 किलो लेफ्ट हैंड में ब्रांच मेडल, अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड में गोल्ड मेडल, अंडर 65 किलो जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल, हरित लोहार ने अंडर 50 किलो जूनियर कैटेगरी में सिल्वर मेडल, अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड में सिल्वर मेडल, राइट हैंड में गोल्ड मेडल एवं सिल्वर मेडल जीते। एमुनिया निषाद ने अंडर 60 किलो लेफ्ट हैंड में ब्रांस मेडल, अंडर 50 किलो जूनियर लेफ्ट हैंड में ब्रांस मेडल, राईट हैण्ड सिल्वर मेडल, ब्रांस मेडल जीते।
Trending
- हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
- धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
- ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
- इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
- लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’
- विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
- पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
- प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन

