कोरबा 23 जनवरी 2025/ कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी ने सीएसईबी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गाड़ियों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने सभी तैयारियों को समय में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम को आयोजन स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, पीडब्ल्यूडी ईई जीआर जांगडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई है। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरो से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयेजन, झांकी प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण के संबंध में पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं विभागों के शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना

