सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2025/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 हेतु जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में एसडीएम प्रखर चंद्राकर द्वारा जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत नाम निर्देशन की प्रक्रिया 27 जनवरी से प्रारंभ होगी। इसी के तहत गुरुवार को जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में 4 बजे क्लस्टर प्रभारी ,सहायक रिटर्निग ऑफिसर, पटवारी, सचिव एवं व्याख्याता के साथ प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन लोधिया, कटंगपाली अ , सुखापाली, लुकापारा, देवगांव, खोरीगांव, हट्टापाली, लेन्धरा, तौंसीर, सामुदायिक भवन डोंगरीपाली को 10 क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें पंच एवं सरपंच का नाम निर्देशन की प्रक्रिया के लिए क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इस प्रशिक्षण अवसर पर शनिराम पैंकरा तहसीलदार बरमकेला, मोहनलाल साहू नायब तहसीलदार बरमकेला, अजय पटेल सीईओ, राजकुमार पटेल प्राचार्य, पवन नायक सहित पटवारी, पंचायत सचिव और व्याख्याता उपस्थित थे।
Trending
- थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
- मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
- असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्डा ने देखे हालात
- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
- निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
- विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
- सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
