रायपुर। यूपीएससी और एसएससी की तरह ही प्रदेश में भी भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होगा। इसकी शुरुआत व्यापमं करने जा रहा है। सालभर में व्यापमं से कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी इसकी पूरी लिस्ट जारी होगी। इससे युवाओं को पहले ही यह पता चल जाएगा कि इस साल कौन सी परीक्षा होगी और इसके लिए कब से आवेदन भरे जाएंगे। यह कैलेंडर इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। एक साल में 2 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली जाएगी।
इसमें वर्ष 2025 में दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं का उल्लेख होगा। इससे पहले के वर्षों में व्यापमं की ओर से इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, एग्रीकल्चर, बीएड, डीएलएड, नर्सिंग समेत अन्य की प्रवेश परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी होता था। लेकिन इस बार भर्ती परीक्षा को भी शामिल किया गया है।
पिछले कुछ समय से अभ्यर्थियों से यह मांग की जा रही थी कि यूपीएससी, एसएससी व दूसरे राज्य में जिस तरह से भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होता है, छत्तीसगढ़ में भी ऐसा किया जाए। अब व्यापमं से यह कैलेंडर जारी हो रहा है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए भी कैलेंडर जारी हो सकता है।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
