Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»लीजेंड 90 लीग: दिल्ली रॉयल्स की एक और जीत
    छत्तीसगढ़

    लीजेंड 90 लीग: दिल्ली रॉयल्स की एक और जीत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। दिल्ली रॉयल्स ने लीजेंड 90 लीग के 14वें मुकाबले में दुबई जायंट्स को छह विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिपुल शर्मा ने लीग में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते दुबई जायंट्स की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 97 रन ही बना सकी, जिसे बड़ी आसानी से दिल्ली ने 9 ओवर में ही हासिल कर लिया।
    टीम के नियमित कप्तान शिखर धवन की गैरमौजूदगी में आज टीम की कमान बिपुल शर्मा ने संभाली और धारदार गेंदबाजी करते हुए विरोधी खेमे को तहस-नहस कर दिया। उन्होंने 4 ओवरों में 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए और दुबई जाइंट्स की बल्लेबाजी की कमर तोड़ के रख दी। बिपुल के अलावा प्रवीण गुप्ता ने दो और परविंदर अवाना ने एक सफलता हासिल की।
    छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली रॉयल्स की टीम ने हमेशा की तरह तेज शुरुआत की। पुनीत बिष्ट ने 15 गेंदों में 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तो एंजेलो परेरा ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए, अंत में अनुरीत सिंह ने दो छक्के जड़कर दिल्ली की जीत पर मुहर लगा दी।
    जीत के बाद गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्लेयर ऑफ द मैच बिपुल शर्मा ने कहा कि, “पिछले चार मैचों से मैं शिखर धवन को कप्तानी करते देख रहा था और वही रणनीति अपनाने की कोशिश की। पिच अच्छी थी, इसलिए मैंने गेंद को हवा में फ्लाइट देने और विविधता लाने पर ध्यान दिया। मैं बल्लेबाजों को पढ़कर अपनी गेंदबाजी में बदलाव कर रहा था, जिसका फायदा भी मिला।”
    प्लेऑफ के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए बिपुल शर्मा ने कहा कि, “हम ज्यादा आगे की नहीं सोचते, हमारा लक्ष्य है कि अपना स्वाभाविक खेल खेलें और एक-एक मैच पर ध्यान दें। अगर जरूरत पड़ी तो बाद में नेट रन रेट पर भी विचार करेंगे, लेकिन अभी हमारा फोकस सिर्फ अगले मैच पर है।”
    इस जीत के साथ दिल्ली रॉयल्स फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.