गरियाबंद । राजिम कुंभ कल्प 2025 के दूसरे दिन नवीन मेला मैदान राजिम चौबेबांधा में रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य मंच में पायल साहू और आकाश चंद्राकर की प्रस्तुति ने धूम मचा दिया। शिव उपासना, गणेश वंदना, राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के अलावा छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर अंत तक दर्शको को बांधे रखा। तरिया तीर के पटवा भाजी…., बही बना दिए रे बुंदेला…., जिंदगी के नई हे ठिकाना…, लहर गंगा ले लेते न… जैसे गीतों को सुनकर दर्शक झूमने लगे।
छत्तीसगढ़ की लोक गायिका निर्मला ठाकुर एवं चंपा निषाद ने भी अपने आवाज के जादू से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। चुटुक अंजोरी निर्मल छाईयां….., तोरेच नाव के मया दिवाना….., थैया-थैया नाचे मोरे अंगना वो…., जय हो दुर्गा….., महामाया पांचो रंग करे है श्रृंगार हो मा….., का जादू डारे मोला वो….., परदेशी पिया आ जाना चंदा बनके वो…., जय गंगान जैसे सुपर हीट छत्तीसगढ़ी लोक गीत को सुनकर दर्शक भी उसे गुनगुना कर झूमने लगे। कलाकारों का सम्मान मेला समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
Trending
- नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
- बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
- उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
- धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
- विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
- असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट

