राजनांदगांव 16 फरवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर मतदाताओं, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित अन्य सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने कहा कि मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों का भी सहयोग मिला। पुलिस बल के जवानों तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिम्मेदारी के साथ नगरीय निकाय निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्पूर्ण दायित्व निभाया।
Trending
- छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
- श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
- मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी

