Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    • 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
    • अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर जाहिर की अपनी खुशी
    छत्तीसगढ़

    बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर जाहिर की अपनी खुशी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 17 फरवरी को प्रथम चरण का जनपद पंचायत राजनांदगांव के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांग मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में जबरदस्त उत्साह के साथ मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही बारात के पहले दूल्हा और नवविवाहित जोड़ें ने भी मतदान कर अपनी खुशी जाहिर की। बुजुर्ग मतदाताओं ने बड़े उत्साहपूर्वक व्हील चेयर में बैठकर वोट किया। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को ग्रामीण क्षेत्रों में त्यौहार की तरह मनाया गया। ग्रामीण मतदाताओं ने पूरी ऊर्जा के साथ जिला पंचायत सदस्य से लेकर पंच पद के निर्वाचन में हिस्सा लिया। उत्साहपूर्वक ग्रामीण मतदाताओं ने लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभाई।
    मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और प्रशासन द्वारा की गई बेहतरीन व्यवस्था से मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चुनाव में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कई मतदाता पहली बार मतदान कर रहे थे, जिनमें उत्साह साफ झलक रहा था। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, छांव और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन

    May 6, 2026

    श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

    May 6, 2026

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.