Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»ड्रोन दीदी योजना: संघर्ष से सफलता तक, डोंगरगढ़ की शांति बनीं ड्रोन पायलट, हजारों किसानों की बदली किस्मत
    छत्तीसगढ़

    ड्रोन दीदी योजना: संघर्ष से सफलता तक, डोंगरगढ़ की शांति बनीं ड्रोन पायलट, हजारों किसानों की बदली किस्मत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    ड्रोन दीदी योजना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संघर्ष से सफलता तक: ड्रोन दीदी शांति विश्वकर्मा की प्रेरणादायक कहानी

    राजनांदगांव। सफलता पाने के लिए दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत आवश्यक होती है। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली डोंगरगढ़ की शांति विश्वकर्मा आज ड्रोन पायलट बनकर अपने सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

    नवमी कक्षा पास करने के बाद परिवार ने उनकी शादी कर दी। शांति का सपना शिक्षिका बनने का था, लेकिन परिस्थितियों के कारण यह पूरा नहीं हो सका। हालांकि, उन्होंने शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और विज्ञान (बीएससी) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर पापड़, बड़ी, मुरकु बनाने का व्यवसाय शुरू किया और धीरे-धीरे इसे बाजार तक पहुंचाया। इस पहल में उन्होंने अन्य महिलाओं को भी जोड़ा, जिससे कई परिवारों को आजीविका मिली और व्यापार को भी बढ़ावा मिला।

    अब, शांति ड्रोन पायलट बनकर किसानों की मदद कर रही हैं। वे खेतों में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कर न केवल अपनी आजीविका कमा रही हैं, बल्कि किसानों को भी आधुनिक तकनीक का लाभ पहुंचा रही हैं। हर माह 20 से 22 हजार रुपये की कमाई कर वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रही हैं।

    “ड्रोन दीदी” के नाम से पहचान, पति का मिला साथ

    शांति विश्वकर्मा आज “ड्रोन दीदी” के नाम से मशहूर हैं। उनके जीवन को यदि एक शब्द में संजोया जाए, तो वह होगा—संघर्ष और सेवा। कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने कार्यों की बदौलत जिले में एक अलग पहचान बनाई। वे सैकड़ों किसानों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं।

    शांति कहती हैं, “संघर्ष और जीवन साथ-साथ चलते हैं। मैंने बचपन में शिक्षिका बनने का सपना देखा था, लेकिन नवमी के बाद शादी हो गई। पढ़ाई का जुनून कभी खत्म नहीं हुआ, इसलिए सपनों को पूरा करने की कोशिश जारी रखी। इस सफर में मेरे पति कुलदीप विश्वकर्मा ने मेरा पूरा साथ दिया, जिससे मैं बीएससी (बायोलॉजी) तक की पढ़ाई पूरी कर सकी।”

    “बाजार में जमा रही अपनी धाक”

    शांति ने आगे कहा, “बड़ी से बड़ी मुश्किलों से भी लड़ा जा सकता है। पहला कदम उठाने पर रास्ते खुद बनते जाते हैं।” इसी सोच के साथ उन्होंने 15 महिलाओं के साथ मिलकर “मां वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह” की स्थापना की और पापड़, बड़ी, मुरकु निर्माण का काम शुरू किया। उनके अचार और अन्य उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है।

    समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाई, और उन्होंने “लखपति दीदी” की उपाधि प्राप्त की। कृषि क्षेत्र में योगदान देने पर गर्व महसूस करते हुए शांति कहती हैं, “किसान हमारे अन्नदाता हैं, और उनकी मदद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं चाहती हूं कि अधिक से अधिक किसानों को ड्रोन तकनीक का लाभ मिले, जिससे खेती में कम मेहनत में ज्यादा उत्पादन संभव हो सके।”

    शांति विश्वकर्मा का यह सफर संघर्ष, मेहनत और सफलता की प्रेरणादायक कहानी है, जो हर महिला को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.