Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
    • ​छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान: 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
    • वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
    • रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
    • अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
    • अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
    • दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»जसप्रीत बुमराह के करिश्माई यॉर्कर पर मुंह के बल गिरे वाशिंगटन सुंदर
    खेल

    जसप्रीत बुमराह के करिश्माई यॉर्कर पर मुंह के बल गिरे वाशिंगटन सुंदर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला बीते कल (30 मई) गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां एमआई की टीम हाई स्कोरिंग मुकाबले में 20 रन से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब लगा कि जीटी की टीम यह मुकाबला अपने नाम कर सकती है. क्योंकि मैदान में साईं सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर काफी आक्रामक नजर आ रहे थे. इन दोनों बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देख एमआई के कप्तान पंड्या से लेकर ड्रेसिंग रूम में मौजूद कोच तक, सभी चिंतित नजर आ रहे थे. जिसके बाद टीम ने अपने सबसे भरोसेमंद शख्स की तरफ रुख किया. उन्होंने निराश भी नहीं किया और सुंदर को क्लीन बोल्ड करते हुए एमआई की दोबारा मैच में वापसी कराई. 

    यह शख्स कोई और नहीं मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज के रूप में मशहूर जसप्रीत बुमराह थे. पारी का 14वां ओवर लेकर मैदान में आए बुमराह ने ओवर की चौथी गेंद वाशिंगटन सुंदर के पिछले पैरों को निशाना बनाकर सीधे जड़ में डाली थी. जिसे समझने में वह पूरी तरह से नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि जबतक वह गेंद को भांप पाते, तबतक गेंद उनके स्टंप से जा टकराई. इस दौरान वह खुद को संभाल भी नहीं पाए और मुंह के बल जमीन पर गिर गए. 

    एमआई के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जरुर सुंदर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. मगर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा. अपनी टीम के लिए उन्होंने कुल 24 गेंदों का सामना किया. इस बीच 200.00 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन बेहतरीन छक्के निकले. 

    बात करें मैच के परिणाम के बारे में तो न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

    August 2, 2026

    CWG ; प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में किया कमाल, भारत को छठा गोल्ड

    August 1, 2026

    CW 2026: प्रीति पवार गोल्ड मेडल से मात्र एक कदम दूर, 54 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.