राज्य सरकार द्वारा बजट स्वीकृत किए जाने के बावजूद सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (RMSA) के अधिकारियों ने फाइल दबाकर रख दी, जिससे 18 स्कूलों में निर्माण कार्य रुका पड़ा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब राज्य कार्यालय ने ऑनलाइन प्रोग्रेस स्टेटस रिपोर्ट चेक की और पाया कि बजट अब भी अनयूज्ड (अप्रयुक्त) है। शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले शासन ने स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए बजट पास और निर्माण की मंजूरी दे दी थी। लेकिन RMSA के अफसरों ने फाइल आगे नहीं बढ़ाई और निर्माण एजेंसी तक पहुंचाई ही नहीं। इससे स्कूलों में बच्चों के लिए जगह की समस्या बनी हुई है, जो बरसात के मौसम में और भी गंभीर हो सकती है।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

