Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»27 जून को फिर से रिलीज होगी रेखा की सुपरहिट फिल्म उमराव जान
    मनोरंजन

    27 जून को फिर से रिलीज होगी रेखा की सुपरहिट फिल्म उमराव जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की सुपरहिट फिल्म ‘उमराव जान’ 27 जून से फिर से रिलीज होगी। बॉलीवुड की कई हिट और यादगार फिल्में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं। अब इसी कड़ी में रेखा की सुपरहिट फिल्म फिल्म ‘उमराव जान’ भी री-रिलीज होने जा रही है।मिर्जा हादी रुसवा के उपन्यास पर बनी इस फिल्म का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया है। इस फिल्म में रेखा के साथ फारूख शेख,नसीरउद्दीन साह और राज बब्बर ने अहम भूमिका निभायी थी। इस फिल्म के लिये रेखा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। मिर्जा हादी रुसवा के 1899 में प्रकाशित उपन्यास पर बनी इस फिल्म का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया है।

    फिल्म उमराव जान 27 जून सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘उमराव जान’ को नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने मिलकर रिवाइव किया है।फिल्म की री-रिलीज की घोषणा पीवीआर ने इंस्टाग्राम पोस्ट करके की है। अपनी पोस्ट में पीवीआर ने लिखा- नजाकत, मोहब्बत और अमर संगीत की कहानी। देखिए उमराव जान एक बार फिर, शानदार 4के फील के साथ। एक सिनेमाई हीरा जिसे फिर एक बार तराशा गया है।

    रेखा ने कहा, उमराव जान में मैंने अभिनय भले किया हो, पर वह मेरे भीतर रहती है, मेरे जरिए आज भी सांस लेती है। जब ये फिल्म बनी उस समय, हममें से कोई भी इस फिल्म के समय और काल से परे हो जाने की कल्पना भी नहीं कर सकता था। किसे पता था कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा की आत्मा में धीरे-धीरे खुद को उकेर लेगी। इसे बड़े पर्दे पर वापस आते देखना ऐसा है जैसे किसी पुराने प्रेम पत्र को नई पीढ़ी द्वारा खोला जा रहा हो। ये बात करते समय मेरा मेरा दिल भर आया है।

    निर्देशक मुजफ्फर अली ने कहा, उमराव जान फिल्म एक खोई हुई संस्कृति, एक भूली हुई तहजीब की आत्मा की यात्रा थी। हमने उस युग की भव्यता को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है, जहां प्रेम और लालसा को लोग कविता में बोलते थे। मेरे पास ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने किरदारों में बहुत दम दिखाया, और फिर रेखा थीं, जिन्होंने उमराव जान को जिया और वास्तव में इसे अमर बना दिया। मैं रोमांचित हूं यह सोचकर कि यह फिल्म एक नई पीढ़ी के लिए बड़े पर्दे पर वापस आ रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.