Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
    • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
    • श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
    • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पिता के 70वें जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने मनाया खास जश्न
    BREKING NEWS

    पिता के 70वें जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण ने मनाया खास जश्न

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। दीपिका पादुकोण द्वारा शुरू और फंड किया गया ‘पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन’ (PSB), जो पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और ऑल इंग्लैंड चैंपियन प्रकाश पादुकोण की मेंटरशिप में चल रहा है, ने अपने पहले ही साल में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इसने भारत के 18 शहरों में 75 से ज्यादा ग्रासरूट कोचिंग सेंटर्स शुरू कर दिए हैं, जिनमें बेंगलुरु, एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, जयपुर, पुणे, नासिक, मैसूर, पानीपत, देहरादून, उदयपुर, कोयंबटूर, सांगली और सूरत शामिल हैं।

    “बैडमिंटन फॉर ऑल” के मिशन के साथ PSB अब इस साल के अंत तक 100 सेंटर और अगले तीन सालों में 250 सेंटर तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

    PSB की फाउंडर दीपिका पादुकोण ने कहा, “एक ऐसे इंसान के तौर पर जिसने बैडमिंटन खेलते हुए बचपन बिताया है, मैं जानती हूं कि ये खेल इंसान की ज़िंदगी को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कितना बदल सकता है। PSB के ज़रिए मेरी कोशिश है कि हम बैडमिंटन की खुशी और अनुशासन को हर तबके तक पहुंचाएं और एक ऐसी पीढ़ी तैयार करें जो सेहतमंद हो, फोकस्ड हो और खेल से प्रेरित हो।”

    PSB के मेंटर और सलाहकार प्रकाश पादुकोण ने कहा, “खेल बचपन का एक अहम हिस्सा होता है – ये अनुशासन, जज़्बा और जीतने की सोच सिखाता है, जो सिर्फ कोर्ट तक ही सीमित नहीं रहती। PSB के ज़रिए हमारा मकसद है कि हर किसी को बेहतर और सस्ती कोचिंग मिले, ताकि हम जड़ों से टैलेंट को तैयार करें और भारतीय बैडमिंटन के भविष्य की मजबूत नींव रखें।”

    PSB का मकसद है कि बैडमिंटन की अच्छी और सस्ती कोचिंग हर किसी तक पहुंचाई जाए, चाहे कोई भी उम्र हो या खेल का अनुभव। प्रकाश पादुकोण की देखरेख में तैयार की गई आसान और एक जैसी ट्रेनिंग के ज़रिए PSB स्कूल के बच्चों से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक को इस खेल से जोड़ना चाहता है। इसके साथ ही नए कोचों को सिखाने और उन्हें अच्छा करियर बनाने का मौका भी देना इसका इरादा है।

    PSB स्कूलों, संस्थानों और पहले से मौजूद वेन्यूज़ के साथ मिलकर ग्रासरूट अकैडमियां बनाता है, जो आगे चलकर बेंगलुरु के 3 हाई-परफॉर्मेंस सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस में चलने वाले फ्लैगशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम से जुड़ती हैं। अब तक 100 से ज्यादा कोच एक सिस्टमैटिक सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत ट्रेन हो चुके हैं और उन्हें अत्याधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। यही वजह है कि PSB की कोचिंग में क्वॉलिटी और फ्यूचर चैंपियंस को पहचानकर तराशने की ताकत बनी रहती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर

    November 1, 2026

    ‘तुम्हारा सपना सच करने के लिए कुछ भी करूंगा’, संजय गुप्ता के निधन पर संजय दत्त का इमोशनल बयान, दिया आखिरी वचन

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ : शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 3.12 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…

    October 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.