छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने प्रेरणादायक पहल ‘वन सम्मान’ अभियान की शुरुआत की है. इसके तहत पर्यावरण और वन संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों, संगठनों और समूहों को सम्मानित किया जाएगा. वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि यह अभियान लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने हेतु एक सकारात्मक कदम है.उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत न केवल जागरूकता बढ़ाई जाएगी, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्य भी होंगे, जिसकी मिसाल हाल ही में जिले में देखने को मिली. कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर लोरमी विकासखंड के ग्राम कंसरा, कक्ष क्रमांक पीएफ 1523 में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की गई.वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने 30 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान अवैध झोपड़ियां, फेंसिंग, बाड़ी तथा अन्य अस्थायी और स्थायी संरचनाएं हटाई गईं. इस दौरान वन क्षेत्र की सुरक्षा और आगामी वृक्षारोपण की तैयारी के लिए गड्ढा निर्माण, पोल फिक्सिंग और फेंसिंग जैसे कार्य भी तत्परता से किए जा रहे हैं .’वन सम्मान’ अभियान अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक हरियाली आंदोलन बनता जा रहा है, जिसमें जंगलों को उनके असली रक्षक वापस मिल रहे हैं और वे रक्षक अब “सम्मानित” भी होंगे.
Trending
- ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
- उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
- कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
- बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
- फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
- सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
- पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
- मांजलपुर उपचुनाव : BJP की बड़ी बढ़त, 11वें राउंड के बाद सतीश पटेल 17,198 वोटों से आगे

