बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 21 जून योग दिवस के साथ ही ‘‘मोर गांव मोर पानी’’ के तहत जिले के सभी लोगों को श्रमदान से सोकपीट (सोकता गढ्ढा) अपने-अपने घरों, बाड़ी में बनाने हेतु आह्वान किया है। जिले के सभी आवास हितग्राही एवं लखपति दीदियों द्वारा अपने-अपने घरों में सोकपीट का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने महाअभियान में स्कूल, महिला एवं बाल विकास विभाग, सर्व शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं सभी विभाग प्रमुखों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगो को जागरूक कर उक्त महाअभियान से जुड़ने कहा है। ताकि भविष्य के पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके और आने वाला कल सुखद हो, निरोगी हो। इस अभियान में जिले के सभी विकासखण्डों बिल्हा, कोटा, मस्तूरी एवं तखतपुर में सुबह से दोपहर तक आम जनता अपने-अपने घरों में श्रमदान कर वर्षा के जल और अपने भू-जल स्तर को सुधारने हेतु सोकपीट निर्माण का कार्य करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवालएवं जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा योग दिवस के साथ बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेलर में श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर इस महा अभियान का शुभारंभ करेंगे।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

