Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री
    • वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में
    • ऑर्डर देने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय  की सड़क हादसे में चली गई जान 
    • वडोदरा रिंग रोड का पहला फेज पूरा, ट्रैफिक से मिली राहत
    • सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी
    • पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़
    • लड़कियों के स्कूल-हॉस्टल की सुरक्षा पर सख्ती, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बैन
    • लाइव कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 छात्रों की मौत, 6 गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»एक ही दिन में उठी पिता-पुत्र की अर्थी : करंट लगने से मासूम की मौत, सूचना पाकर लौट रहे पिता की भी गई जान
    BREKING NEWS

    एक ही दिन में उठी पिता-पुत्र की अर्थी : करंट लगने से मासूम की मौत, सूचना पाकर लौट रहे पिता की भी गई जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उन्नाव। जिले के आसीवन थाना क्षेत्र से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसने हर दिल को झकझोर कर रख दिया है। महज कुछ पलों की दूरी ने एक पिता को अपने बेटे का अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया। जहां घर में करंट लगने से पांच वर्षीय मासूम आयांश की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही ड्यूटी से घर लौटते समय उसके पिता विष्णु जायसवाल की भी सड़क हादसे में जान चली गई।

    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

    यह पूरा मामला जिले के मोहल्ला सुभाषनगर, रसूलाबाद की है। जहां, मासूम आयांश घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दीवार पर लगे एक खुले बिजली बोर्ड के पास पहुंचा। नासमझी में उसने उंगली उस बोर्ड में डाल दी और तेज़ करंट की चपेट में आ गया। बिजली का झटका इतना भीषण था कि आयांश वहीं गिर पड़ा, और बिजली बोर्ड भी उसके ऊपर गिर गया। परिजनों ने तुरंत उसे मियागंज के सीएचसी पहुंचाया, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सड़क हादसे में पिता की मौत

    इधर, जैसे ही बेटे की मौत की खबर शराब ठेके पर ड्यूटी कर रहे विष्णु जायसवाल तक पहुंची। वह बेसुध हालत में बाइक से तुरंत घर की ओर रवाना हो गए। लेकिन माखी-रसूलाबाद मार्ग पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि विष्णु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    घर में पसरा मातम

    सिर्फ चंद घंटों में घर के दो चिराग बुझ गए। एक ओर मां शिवानी जायसवाल हैं, जो शोक में बेसुध होकर बार-बार बेहोश हो रही हैं। तो दूसरी ओर बड़ा बेटा वेदांश है, जो कभी पिता को पुकारता है तो कभी छोटे भाई को झिंझोड़ता हुआ बिलख उठता है। मोहल्ले में पसरा मातम इतना गहरा है कि हर कोई खामोश है। जैसे शब्द भी इस दर्द के आगे थम गए हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    April 14, 2026

    सेना अफसर पर हमला, दिल्ली पुलिस का एक्शन तेज, एलजी ने की ब्रिगेडियर के परिवार से बात कर दी सुरक्षा की गारंटी

    April 14, 2026

    पेंच नेशनल पार्क के पास बाघ का हमला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने की आगजनी और तोड़फोड़

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.