Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»भगवान विष्णु के दस अवतार की कहानियां बड़े पर्दे पर, भक्तिमय यूनिवर्स की हो रही शुरुआत
    मनोरंजन

    भगवान विष्णु के दस अवतार की कहानियां बड़े पर्दे पर, भक्तिमय यूनिवर्स की हो रही शुरुआत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपनी एनिमेटेड फ्रेंचाइज महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की बड़ी घोषणा कर दी है. इस सीरीज में भगवान विष्णु के दस अवतारों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जो अगले एक दशक तक चलेंगी. इसकी शुरुआत महावतार नरसिम्हा से 2025 में होगी और अंत महावतार कल्कि पार्ट 2 के साथ 2037 में होगा. डायरेक्टर अश्विन कुमार ने कहा, “हम क्लीन प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स जैसे दमदार साथियों के साथ मिलकर भारत की विरासत को बड़े पर्दे पर एक ऐसे अंदाज में लाने जा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.” उन्होंने आगे कहा, “यह आध्यात्मिक और भव्य अनुभव महावतार यूनिवर्स के दशावतारों से शुरू होगा… अब भारत दहाड़ेगा!”

    ऑफिशियल रिलीज कैलेंडर कुछ इस तरह तय किया गया है:

    ★महावतार नरसिंह – 2025
    ★महावतार परशुराम – 2027
    ★महावतार रघुनंदन – 2029
    ★महावतार द्वारकाधीश – 2031
    ★महावतार गोकुलानंद – 2033
    ★महावतार कल्कि पार्ट 1 – 2035
    ★महावतार कल्कि पार्ट 2 – 2037

    प्रोड्यूसर शिल्पा धवन ने खुशी जताते हुए कहा, “अब तो बस शुरुआत है, हमारी कहानियां जैसे परदे पर जिंदा हो जाएंगी, सोचकर ही जोश आ रहा है! तैयार हो जाइए एक दमदार और जबरदस्त सिनेमाई सफर के लिए!” होम्बले फिल्म्स की ओर से जारी एक ऑफिशियल बयान में स्पोक्सपर्सन द्वारा कहा गया है, “होम्बले फिल्म्स में हमारा मानना है कि कहानी कहने की ताकत समय और सीमाओं से परे होती है.” यह भी कहा है कि “महावतार के जरिए हम भगवान विष्णु के पावन अवतारों को शानदार एनीमेशन में दिखाने जा रहे हैं. ये कोई आम फिल्म सीरीज नहीं है, बल्कि हमारी तरफ से भारत की आध्यात्मिक परंपरा को एक सच्ची श्रद्धांजलि है.”

    महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स सिर्फ फिल्मों तक ही नहीं रहेगा, बल्कि इसे कई प्लेटफॉर्म पर लोगों से जोड़ने की तैयारी हो रही है. कॉमिक्स, मजेदार वीडियो गेम, डिजिटल कहानियों और खास कलेक्शन आइटम्स के जरिए लोग इन प्राचीन कहानियों से नए और दिलचस्प तरीके से जुड़ पाएंगे. चाहे वो ग्राफिक किताबों के रूप में हों या ऐसे गेम्स जहां आप खुद कहानी का हिस्सा बन सकें और इस तरह से हर जगह महावतार की झलक मिलेगी. इसका मकसद एक ऐसा भावनाओं से भरा संसार बनाना है, जो आज के बच्चों, बड़ों यानी सभी को पसंद आए और भारत की आध्यात्मिक परंपरा को नए अंदाज में सबके सामने ला सके.

    महावतार नरसिंह का डायरेक्शन अश्विन कुमार कर रहे हैं और इसे क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने प्रोड्यूस किया है. होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर ये साझेदारी एक भव्य सिनेमाई अनुभव को दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी में है. बेहद दमदार विजुअल्स, भारतीय संस्कृति की गहराई, शानदार मेकिंग और दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ ये फिल्म 3D में और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज की जाएगी. महावतार नरसिंह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी प्रस्तुति है जो आज की पीढ़ी को भारत की प्राचीन विरासत से जोड़ने का काम करेगी. फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.