BREKING NEWSछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास में श्रमदान से किया जा रहा सोख्ता गड्ढा निर्माण

मोर गांव मोर पानी अभियान

राजनांदगांव । मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम मोहड़ में बारिश के पानी के संचय एवं भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों के आवास में श्रमदान से सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही  गंगूराम,  टेमनलाल, श्रीमती चंद्रिका के आवास में सोख्ता गड्ढा निर्मित किया गया। साथ ही आवास में आम, जाम और आंवला फलदार पौधों का रोपण की किया गया।

उल्लेखनीय है कि मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में मॉडल के रूप में न्यूनतम दो सोख्ता गड्ढा का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास के छत से पाईप के माध्यम से जोड़ते हुए कराया जा रहा है। सोख्ता गड्ढा का निर्माण कम से कम 3*3 फीट के आकार का एवं अधिकतम 4*4 फीट के आकार का निर्मित किया जा सकता है। जिसमें विधिवत रूप से बोल्डर, पत्थर, ईट, रेत अन्य आवश्यक सामग्री का भराव अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है। साथ ही निर्माण उपरांत ढंकने हेतु उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर जनपद पंचायत डोंगरगांव की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पडोती, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, सरपंच ग्राम पंचायत मोहड़  भूषण देवांगन, सचिव  कोमल साहू, रोजगार सहायक  अनूप चनापे एवं जनपद पंचायत डोंगरगांव से प्रधानमंत्री आवास योजना की तकनीकी सहायक सुश्री आंचल भास्कर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button