बालोद । कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के सभागार में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, एसडीएम डौण्डीलोहारा शिवनाथ बघेल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डीलोहारा एवं मार्री बंगला तहसील के लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु की जा रही कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने परियोजना अधिकारी से सुपोषण अभियान के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड में कुपोषण दर कम करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चिकित्सकों की स्थाई रूप से नियत समय पर ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक रूप से दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कृषकों को धान के अतिरिक्त अन्य फसल उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी शालाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत निर्मित हो रहे आवासों में अनिवार्य रूप सोख्ता पीट निर्माण कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने आवास निर्माण के कार्य को समय पर कार्य पूरा कराने के निर्देश भी संबंधितों को दिए। बैठक में उन्होंने सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे किसानों की मांग के अनुरूप सोसायटी में खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
Trending
- बस्तर की महिला कमांडो के आत्मविश्वास और शानदार मार्च पास्ट ने पूरे देश को कराया बस्तर की नारी शक्ति का एहसास – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री ने ‘निर्माण मंथन’ में प्रदेशभर के अभियंताओं को किया संबोधित
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
- विकास की नई किरण- दंतेवाड़ा के सुदूर ‘लावा’ गाँव में पहली बार गूंजी टीवी की आवाज, CREDA और जिला प्रशासन की अनूठी पहल
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
- धनतेरस पर अमृत कलश लेकर ही क्यों प्रकट हुए थे भगवान धन्वंतरि? समुद्र मंथन से जुड़ी है यह कथा
- बुजुर्ग पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाणपत्र बना जी का जंजाल : वीरेन्द्र नामदेव
- डर के आगे ‘जीत’ नहीं मौत है, 2027 में होगी दहशत? भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का ऐलान

