Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कथावाचक मामले ने लिया राजनीतिक रंग…इटावा से निकलकर देवरिया और बिहार तक पहुंचा मसला 
    BREKING NEWS

    कथावाचक मामले ने लिया राजनीतिक रंग…इटावा से निकलकर देवरिया और बिहार तक पहुंचा मसला 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:

    इटावा में कथावाचकों की चोटी काटे जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है. कानपुर के रहने वाले कथावाचक मुकुट मणि, संत सिंह यादव और उनके साथियों ने ब्राह्मणों पर मारपीट और अमानवीय हरकत करने का आरोप लगाया था. यह मामला इटावा के दादरपुर गांव में 22 जून को घटित हुआ था. इस मामले में इटावा पुलिस ने दोनों कथा वाचकों पर एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में दोनों पर धोखाधड़ी जालसाजी करने का आरोप लगाया गया है. वहीं अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है. 

    महिला के बयान से आया नया रंग 

    इस पूरे एपिसोड में भागवत कथा की परीक्षित महिला रेनू तिवारी ने बयान दिया. उन्‍होंने कथावाचकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. रेनू तिवारी ने मीडिया का आभार जताते हुए कहा की वो सब मीडिया की वजह से ही सुरक्षित हैं जिन्‍होंने उनकी बात सीएम योगी आदित्‍यनाथ तक पहुंचाई. रेनू तिवारी ने बताया कि गुरुवार को यदुवंशियों ने हमला भी किया है और पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ी है. उनका कहना था कि उन्‍हें भी धमकियां मिल रही हैं 

    एफआईआर दर्ज होते ही भड़के लोग, इटावा में प्रदर्शन, कौशांबी में भी असर

    इटावा के बकेवर थाने मे कथवाचकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही यादव समाज लामबंद हो गया. अहीर रेजिमेंट के 500 से 1000 यादव समाज के युवकों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया. पुलिस की ओर से खदेड़े जाने के बाद सैंकड़ो की संख्या मे यादव समाज के लोग नेशनल हाईवे होते हुए दांदरपुर गांव पहुंच गए जहां पुलिस ने उन्हें खदेड़ा. घटना की संवेदनशीलता और बवाल की आशंका को देखते हुए इटावा के जिलाधिकारी शुभरान्त कुमार शुक्ल और एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव बकेवर थाने पहुंच गए. 

    बुधवार को स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी और 12 थानों की फोर्स बुलानी पड़ गई. प्रदर्शनकारियों ने आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे पर चक्‍का जाम कर दिया था. औरया और कौशांबी में भी इसका असर देखने को मिल रहा है. वहीं बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने भी अब इसे एक बड़ा मुद्दा बना लिया है. 

    सीएम योगी ने एसएसपी को फटकारा

    इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा के एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि कुछ लोग यूपी में जातीय हिंसा करना चाहते हैं और पुलिस इसे रोक नहीं पा रही है. उन्होंने औरैया और कौशांबी जिलों के एसपी को भी फटकारा है. इन दोनों जिलों में भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं. प्रदेश के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक में सीएम योगी ने कहा कि जिस जिले में ऐसी घटनाएं होंगी, वहां अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. 

    अखिलेश यादव ने कथावाचकों को सम्मानित करके मामले को दिया नया रंग

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी के दफ्तर में यादव कथावाचकों को सम्‍मानित करके मामले को एक नया रंग दे दिया है. अखिलेश ने कथावाचकों को 51-51 हजार रुपये की राशि भी दी. इसके बाद से ही देवरिया के ब्राह्मण समाज में काफी नाराजगी है.  देवरिया में ब्राह्मण समाज के लोग गुरुवार को काफी संख्या में धोती कुर्ता पहन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे. आचार्य दुर्गेश पांडेय ने यहां पर उन्‍होंने राज्यपाल को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है. 

    समाज की तरफ से जमकर नारेबाजी की गई और सपा मुखिया की तरफ से कथावाचकों का सम्‍मानित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी. देवरिया में ब्राह्मण समाज से सुधांशु मिश्रा ने बताया कि यादव बिरादरी के लोग अपनी जाति छिपा कर धर्म के नाम पर शोषण कर रहे हैं और पाखंड रच रहे हैं और हम इसका विरोध करते हैं.  उनका  कहना था कि कथा कोई भी करे, उनसे विरोध नहीं है. हमारा विरोध सिर्फ इतना है कि कथा कहने वाले जजमान से अपना नाम बताएं और जाति न छिपाएं. ब्राह्मण समाज यह बर्दाश्त नहीं करेगा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ऐसे घृणित लोगों को सपा ऑफिस में बुलाकर सम्मानित कर रहे हैं. 

    क्या है पूरा मामला

    पूरा मामला यह है कि इटावा के दादरपुर गांव में 22 जून को ब्राह्मणों ने एक कथावाचक और उनके साथियों से मारपीट की थी. कानपुर के रहने वाले मुकुट मणि सिंह के मुताबिक, ब्राह्मणों ने पहले उनकी जाति पूछी. जब उन्होंने बताया कि वे यादव बिरादरी से हैं, तो उन पर दलित होने का आरोप लगाते हुए उन्हें धमकाया गया.उन्होंने बताया है कि उन्हें कहा गया कि ब्राह्मणों के गांव में भागवत पाठ करने की हिम्मत कैसे की. इसके बाद उनकी चोटी काट दी गई और सिर मुंडवा दिया गया. एक महिला के पैर पर नाक रगड़वाई गई. उनके साथियों के साथ भी मारपीट की गई. उनका भी सिर मुंडवाया गया और उनके साजो-सामान तोड़ दिए गए. 

    कथावाचक ने 23 जून को इटावा के सपा सांसद जितेंद्र दोहरे के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात की. एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में चार नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी से 10 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

    June 18, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला का आत्मीय स्वागत

    June 18, 2026

    सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.