Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»महाकुंभ की तरह जगन्नाथ यात्रा में भी सेवा के काम में जुटा अदाणी ग्रुप, पुरी में शुरू की ‘प्रसाद सेवा’
    BREKING NEWS

    महाकुंभ की तरह जगन्नाथ यात्रा में भी सेवा के काम में जुटा अदाणी ग्रुप, पुरी में शुरू की ‘प्रसाद सेवा’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पुरी (ओडिशा):

    प्रयागराज महाकुंभ की तरह ही अदाणी समूह ने ओडिशा के पुरी में चल रही जगन्नाथ यात्रा के दौरान भी भक्तों के लिए ‘प्रसाद सेवा’ की शुरुआत की है. इस रथ यात्रा में शामिल हो रहे लाखों भक्तों और सेवादारों को अदाणी ग्रुप भोजन उपलब्ध कराएगा. 26 जून से शुरू हुई और 8 जुलाई तक, अदाणी ग्रुप लगभग 40 लाख लोगों को भोजन और पानी वितरित करेगा.

    अदाणी ग्रुप की ओर से सेवा में लगे कर्मचारियों को ‘प्रसाद सेवा’ के लिए फ्री टी-शर्ट दिया गया है. साथ ही ग्रुप श्रद्धालुओं को जैकेट, रेनकोट, टोपी और छाते भी उपलब्ध करा रहा है. वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों को फ्लोरोसेंट सुरक्षा बनियान दिए जा रहे हैं.

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से शुक्रवार को पावन रथ यात्रा शुरू हुई. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर गुंडिचा मंदिर तक जाते हैं. उसके बाद भगवान वापस अपने मूल स्थान पर लौट आते हैं. यह यात्रा 8 जुलाई तक चलेगी.

    इस मौके पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने भी अपना संदेश भेजा है. उन्होंने बताया कि समस्त अदाणी परिवार इस पुण्य अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और श्रद्धा से समर्पित है. हर भक्त को स्वच्छ, पौष्टिक और प्रेमपूर्वक परोसा गया भोजन मिले, इसी संकल्प के साथ पुरी धाम में ‘प्रसाद सेवा’ शुरू की गई है.

    अदाणी ग्रुप का कहना है कि सेवा करना ही सच्ची पूजा है. अदाणी ग्रुप जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में प्रायोजक नहीं, बल्कि सेवक की भूमिका निभा रहा है. अदाणी समूह सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और हेल्थ जैसे क्षेत्रों में ही काम नहीं करता, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी सेवक के रूप में काम कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    कब है मासिक कालाष्टमी? पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि 

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.