BREKING NEWSराष्ट्रीय

‘समर्थ भारत के लिए स्वस्थ भारत बनाना होगा’, CM योगी ने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को दी बधाई, कहा- आप सब स्वस्थ भारत के नव-निर्माता बनें

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर ने आज अपने पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 61 मेधावी छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए। जिनमें 13 एमएससी के और 48 एमबीबीएस के छात्र शामिल थे।

‘विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु हमें समर्थ भारत बनाना होगा, समर्थ भारत के लिए स्वस्थ भारत बनाना होगा और स्वस्थ भारत के लिए हमें अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को सतत सुदृढ़ करते रहना होगा। आज उसी संकल्प का एक वटवृक्ष AIIMS, गोरखपुर अपने प्रथम दीक्षांत समारोह के माध्यम से साकार हो रहा है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी नव-चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं। आप सब स्वस्थ भारत के नव-निर्माता बने।

Related Articles

Back to top button