Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच फिर होगी गोल्ड की जंग! कब-कहां होगा मुकाबला?
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • केशवपुर के तालाब में मगरमच्छ की भ्रामक ए.आई. फोटो वायरल करने वाले युवक पर वन विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार…
    • असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका: CG SET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 अगस्त तक करें आवेदन…
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»8 दिन में 5 देशों का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
    BREKING NEWS

    8 दिन में 5 देशों का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 11 वर्ष के शासन काल में दूसरी बार इतनी लंबी विदेश यात्रा पर कही गए है। इससे पहले 2015 में 6 जुलाई से 13 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री रूस और मध्य एशिया के पांच देशों की यात्रा पर गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री की यह सबसे लंबी विदेश यात्रा है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री ग्लोबल साउथ यानी कि अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों की यात्रा पर है। इसके तहत प्रधानमंत्री पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना, कैरिबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो, लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना और ब्राजील, साथ ही अफ्रीकी देश नामीबिया का दौरा करेंगे।

    घाना में प्रधानमंत्री 

    पश्चिम अफ्रीका के देश घाना के पास महत्वपूर्ण खनिजों का भंडार है विशेषकर लिथियम का। लगभग 30 साल के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री का यह दौरा हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी यहां 2-3 जुलाई के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने घाना की संसद के ज्वाइंट सेशन को भी संबोधित किया और यहां उन्हें घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी राष्ट्रपति माहना के द्वारा दिया गया।

    त्रिनिदाद और टोबैगो में प्रधानमंत्री 

    3 से 4 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद -टोबैगो का दौरा किया। वहां भारतीय मूल के लोग 40 से 45 फीसदी हैं। वहां की सत्ता भी भारतीय मूल के नेताओं के हाथ में है। 1845 से 1917 के बीच लगभग एक लाख 17 हजार भारतीयों को अंग्रेज मजदूरी करने के लिए वहां लेकर गए थे। आज यहां भारतीय मूल के लोग हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। भारतीय अब त्रिनिदाद टोबैगो की सामाजिक  संस्कृति की पहचान बन चुके हैं। इन देशों के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करना भारतीय प्रवासी कूटनीति का एक बड़ा अहम हिस्सा है। इससे पहले भी मोदी कैरेबियन देशों की यात्रा कर चुके हैं ।

    अर्जेंटीना जाएंगे पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी 4 से 5 जुलाई के बीच अर्जेंटीना के दौरे पर होंगे। लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। वहां भारतीय मूल के सिंधी और पंजाबी बसे हुए हैं। ये लोग 1980 के दशक से वहां जा कर बसने लगे थे। अर्जेंटीना यात्रा का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक, आर्थिक भागीदारी, जलवायु परिवर्तन और तकनीक के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाना है। इस देश के पास लिथियम का भंडार है। बता दें कि 1968 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की अर्जेंटीना यात्रा हो रही है। इससे पहले भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 में अर्जेंटीना गई थीं।

    ब्राजील कब जाएंगे पीएम मोदी

    इसके बाद 5 से 7 जुलाई के बीच प्रधानमंत्री ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में होंगे। इस यात्रा का दूसरा हिस्सा ब्राजील के ब्रेसिलिया में 7 से 8 जुलाई के बीच होगा। ब्राजील प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गए है। इस बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता ब्राजील कर रहा है और अगले साल यह मौका भारत के पास होगा, जब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत के पास होगी। मोदी ब्रिक्स में हिस्सा लेने के साथ-साथ ब्राजील का निजी दौरा भी करेंगे। बता दें कि भारत के बाद ब्राजील को जी -20 की अध्यक्षता मिली है। ब्राजील ने 2023 में भारत में हुए जी -20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था और मोदी पिछले साल नवंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में गए थे। वैसे 2023 से लेकर अब तक पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा दो साल में चार बार मिल चुके हैं। दोनों देशों के बीच 2024 से 25 के बीच में 12.20 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ था। बता दें कि भारत और ब्राजील का संबंध 77 वर्ष पुराना है। रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, जैव ईंधन, तेल और गैस, कृषि खाद्य प्रसंस्करण पशुपालन, स्वास्थ्य और आयुर्वेद, तकनीकी, सहयोग सांस्कृतिक आदान प्रदान गहरा और व्यापक है। इसी वर्ष भारत ने ब्राजील के वेदांताचार्य जोनास मसेती को पद्मश्री से सम्मानित भी किया है ।

    9 जुलाई को नामीबिया जाएंगे पीएम मोदी

    9 जुलाई को प्रधानमंत्री अफ्रीकी देश नामीबिया जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के देश नामीबिया में भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 1998 में गए थे, उसके बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री नामीबिया नहीं गया। 27 साल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नामीबिया यात्रा होगी। नामीबिया की चर्चा सितंबर 2022 में भारत में खूब हुई थी, क्योंकि तब 8 चीते नामीबिया से भारत लाए गए थे, जिन्हें कूनो राष्ट्रीय उद्यान में ला कर रखा गया था। वन्यजीव संरक्षण में दोनों देशों की भागीदारी है। इसके अलावा नामीबिया में महत्वपूर्ण खनिजों का भंडार है। खनन में भारत नामीबिया की पूरी मदद कर रहा है। भारत नामीबिया को डिजिटल प्रशिक्षण भी देगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

    July 24, 2026

    Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.