Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बिहार के पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या
    BREKING NEWS

    बिहार के पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्णिया:

    बिहार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. पिछले 48 घंटों में राज्य में कई बड़ी आपराधिक वारदातें हुई हैं. अब बिहार के पूर्णिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई.

    घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रजीगंज पंचायत के टेटगामा वार्ड में देर रात हुई, जब अधिकांश लोग सो रहे थे. ग्रामीणों को शक था कि बाबूलाल उरांव की पत्नी सीता देवी डायन है.

    मृतकों में बाबू लाल उरांव, पत्नी सीता देवी, मां कातो देवी, बेटा मनजीत कुमार और बहू रानी देवी शामिल हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    पूर्णिया के सदर एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि सभी पांच  मृतकों  के शव को बाहर निकाल लिया गया है . उन्होंने कहा कि घटना गंभीर है और वारदात को अंजाम देने वाले एक भी लोग बख्शे नहीं जाएंगे. शर्मा ने बताया कि देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों को झाड़फूंक और डायन के आरोप में पीट-पीट कर जिंदा जला देने के मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायर और एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है.

    जानकारी के अनुसार डाइन के आरोप में 5 लोगों को पहले पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया. फिर घर को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं, परिवार का एक लड़का डर से अपने ननिहाल चला गया था. उसके साथ भी मारपीट किया गया था.  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्यारों ने घर में घुसकर पहले महिला की जमकर पिटाई की.

    थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि 5 लोगों की हत्या के बाद शव को छिपा दिया गया है. शव की तलाश की जा रही है. घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है. एसपी स्वीटी सहरावत घटना स्थल पर कैम्प कर रही हैं.

    इस हत्या की घटना को 50 से अधिक लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है. जले हुए शव को गांव के ही जलकुंभी में छुपा दिया गया था. अब पांचों शव को बरामद कर लिया गया है. बताया जाता है कि गांव के रामदेव उरांव का बेटा बीमार रहता था. ग्रामीणों को शक था कि सीता देवी डायन है और उसी के कारण वह बीमार रहता है.

    पूर्णिया के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रमोद कुमार मंडल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के शक में हत्या की गई. ऐसा लगता है कि आरोपियों ने फिर उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया. घटना रात की है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

    July 24, 2026

    Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.