Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी सीधी बातचीत
    • 12 अगस्त 2026 को बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना, चंद्रमा पूरी तरह सूर्य को ढक लेगा, छा जाएगा अंधेरा
    • “बंगाल अब आजाद हो गया”, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोला हमला
    • शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»छत्तीसगढ़ सचमुच अद्वितीय… मैनपाट के मुरीद हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा – पानी को उल्टी दिशा में बहता पहली बार देखा, पर्यटक यहां जरूर आएं…
    BREKING NEWS

    छत्तीसगढ़ सचमुच अद्वितीय… मैनपाट के मुरीद हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर लिखा – पानी को उल्टी दिशा में बहता पहली बार देखा, पर्यटक यहां जरूर आएं…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सांसदों-विधायकों को प्रशिक्षण देने छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह मैनपाट के मुरीद हुए. उन्होंने यहां उल्टा पानी स्थल का भ्रमण किया. उल्टा पानी में नाव बहाने के साथ उन्होंने इस स्थल के अजूबे को स्वयं अनुभव किया. शिवराज चौहान ने सोशल मीडिया पर मैनपाट का वीडियो शेयर कर लिखा है- छत्तीसगढ़ सचमुच अद्वितीय है.

    केंद्रीय मंत्री चौहान ने आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य से ही नहीं, बल्कि प्रकृति के अद्भुत चमत्कारों से भी समृद्ध है. ‘उल्टा पानी’ के रूप में ऐसा ही एक चमत्कार हमें मैनपाट में देखने को मिला. यहां पानी ऊपर से नीचे नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर बहता दिखाई देता है. हमने वहां एक कागज की नाव भी बहाकर देखी तो वो भी नीचे से ऊपर की ओर ही चलने लगी. गाड़ी को न्यूट्रल गियर में छोड़ दिया तो वो भी खुद-ब-खुद ऊपर की ओर सरक गई

    शिवराज चौहान ने कहा, यह मेरे जीवन का पहला अनुभव था, जब पानी को इस तरह उल्टी दिशा में बहते देखा. इस दृश्य को देखकर मैं चकित रह गया. अब इसके पीछे वैज्ञानिक कारण जो भी हो, लेकिन यह रहस्य सचमुच रोमांचक है. पर्यटकों से अनुरोध है कि एक बार यहां जरूर आएं और ये चमत्कार देखें.

    छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही

    उल्टा पानी का अनुभव महसूस करने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अद्भुत है अपना छत्तीसगढ़. छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है, लेकिन प्रकृति का चमत्कार भी यहां दिख रहा है. पानी नीचे से ऊपर बह रहा है. इसके साइंटिफिक रीजन क्या है, यह देखना पड़ेगा, लेकिन यह अद्भुत है. पर्यटक यहां आने लगे हैं, छत्तीसगढ़ सरकार इस स्थल को विकसित कर रही है. छत्तीसगढ़ सरकार हर क्षेत्र में बहुत बेहतर काम कर रही है, टूरिज्म क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने का निरंतर प्रयास जारी है.

    छत्तीसगढ़ में चलाएंगे लखपति दीदी अभियान

    उल्टा पानी भ्रमण के दौरान शिवराज सिंह ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की. इस पर उन्होंने कहा कि महिलाएं मेहनत कर आजीविका चला रही है. हम लखपति दीदी बना रहे हैं. अभी अभियान चल रहा है. किसी के आंखों में आंसू ना हो, किसी को हाथ फैलाना ना पड़े, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना तो चल रही है, लखपति दीदी अभियान भी चलाएंगे.

    छत्तीसगढ़ के पात्र गरीबों को मिलेंगे मकान

    केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में मोर आवास, मोर अधिकार को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनाव का वादा पूरा करते हुए मोर आवास मोर अधिकार 2018 की सूची में शामिल सबको मकान दे दिया है. आने वाले समय में सर्वे कर और पात्र निकलेंगे. छत्तीसगढ़ के गरीब भाई-बहनों को और मकान दिए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के सीएम, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए

    May 9, 2026

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने नई तकनीकों का करें उपयोग-अधिकारी से लाइनमेन तक हों एआई तकनीक से लैस

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.