Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का हापुड़ में एक्सीडेंट:सिर पर गंभीर चोट; टोल प्लाजा पर XUV पुलिस की गाड़ी से टकराई
    BREKING NEWS

    यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का हापुड़ में एक्सीडेंट:सिर पर गंभीर चोट; टोल प्लाजा पर XUV पुलिस की गाड़ी से टकराई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (70 साल) का मंगलवार को हापुड़ में एक्सीडेंट हो गया। उनकी XUV पुलिस जीप से टकरा गई। सिर में चोट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं, ड्राइवर सतबीर के हाथ में चोट लगी है।

    हादसे के बाद मंत्री की गाड़ी में लगे एयरबैग नहीं खुले। मंत्री और ड्राइवर को रामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएम अभिषेक पांडे और एसपी ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंचे। CMO डॉक्टर सुनील त्यागी की टीम मंत्री का इलाज कर रही है। मंत्री के सिर की MRI कराई जा रही है।

    हादसे के बाद पुलिस ने मंत्री को दूसरी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।

    क्रेन की मदद से मंत्री की गाड़ी को हाईवे से हटाया गया। मंत्री की गाड़ी का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ है।

    काफिले में आगे चल रही पुलिस की जीप ने अचानक ब्रेक ली, जिससे यह हादसा हुआ।

    हादसा कैसे हुआ?

    दरअसल, मंत्री गुलाब देवी मंगलवार दोपहर दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थीं। उनकी XUV के आगे पुलिस जीप चल रही थी। पिलखुआ थाना क्षेत्र में छिजारसी टोल प्लाजा के पास पुलिस जीप के आगे चल रही प्राइवेट गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाया। इसलिए पुलिस जीप के ड्राइवर को भी ब्रेक लगाना पड़ा। लेकिन मंत्री की XUV पुलिस जीप से टकरा गई।

    गुलाब देवी कार में पीछे बैठी थीं। उनका सिर गाड़ी से टकराया। इससे वह घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंत्री को स्कॉर्पियो में बिठाकर टोल प्लाजा से करीब एक किमी दूरी पर स्थित रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया है।

    सीएम योगी और भूपेंद्र चौधरी ने हाल जाना

    सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने घायल मंत्री का हाल जाना है। सीएम ने डीएम अभिषेक पांडेय को फोन कर मंत्री से बात की। सीएम ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए। वहीं, भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर के मोबाइल पर कॉल कर मंत्री से बात की। उन्होंने मंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

    गुलाब देवी के नाम यूपी में भाजपा के सभी CM के साथ काम करने का रिकॉर्ड

    गुलाब देवी बीजेपी में 31 सालों से हैं और वर्तमान में संभल में चंदौसी सीट से विधायक हैं। वो एक ऐसी नेता हैं, जिन्होंने यूपी में भाजपा के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का रिकॉर्ड बनाया है। 2022 में पांचवी बार वह चुनाव जीतीं। उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।

    2022 में संभल में 4 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए। इनमें से 3 पर भाजपा हार गई। सिर्फ चंदौसी सीट पर बीजेपी की जीत हुई। इस सीट से गुलाब देवी ने चुनाव लड़ा था। कुल 35 हजार 367 वोटों से उन्हें जीत मिली। इसके बाद 25 मार्च को उन्होंने योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली। तीन दिन बाद 28 मार्च को उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंत्री का पद सौंपा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

    July 24, 2026

    Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.