Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    • सत्ता, स्वार्थ और दलबदल का दौर…
    • छत्तीसगढ़ी जायका: सेहत और स्वाद से भरपूर ‘दाल फरा’, जानें इसे बनाने की पारंपरिक विधि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उफान पर शिवनाथ नदी, SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों बाहर निकाला
    BREKING NEWS

    उफान पर शिवनाथ नदी, SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों बाहर निकाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग । जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश की वजह से शिवनाथ नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    प्रशासन ने SDRF (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया है। विशेष रूप से नदी किनारे बसे ईंट भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

    दुर्ग शहर के शंकर नगर, बोरसी, मीनाक्षी नगर, गया नगर, मालवीय नगर चौक, जल परिसर, पद्मनाभपुर सहित कई वार्डों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है जिससे यातायात और जनजीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

    एसडीआरएफ की बहादुरी: नदी में फंसे 32 लोगों को सुरक्षित निकाला

    बाढ़ की सबसे गंभीर घटना अंजोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम थनौद में सामने आई, जहां भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य जारी था। अचानक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हुई, और काम कर रहे मजदूर, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, वहां फंस गए।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने साहस और सूझबूझ के साथ राहत एवं बचाव कार्य अंजाम दिया और 32 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    एसडीआरएफ दुर्ग के जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार!

    May 9, 2026

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.