Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    • बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने मारी बाजी? ‘राजा शिवाजी’ से ‘दादी की शादी’ तक
    • AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल
    • राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…
    • मासिक कृष्ण जन्माष्टमी आज, पीछे छिपा आध्यात्मिक विज्ञान
    • सत्ता, स्वार्थ और दलबदल का दौर…
    • छत्तीसगढ़ी जायका: सेहत और स्वाद से भरपूर ‘दाल फरा’, जानें इसे बनाने की पारंपरिक विधि
    • हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते दिखे थे अब बन चुके हैं बंगाल में मंत्री, जानें कौन हैं खुदीराम टुडू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया वन क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण
    BREKING NEWS

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया वन क्षेत्र से हटाया गया अतिक्रमण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा । वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में वन विभाग ने पंडरिया वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 527 रकबा 0.188 हेक्टेयर में बनाए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को मुक्त किया गया।

    कार्यवाही के दौरान वहां अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को हटाया गया और अतिक्रमणकर्ता को क्षेत्र से बेदखल कर दिया गया।

    अभियान में जुटी पूरी टीम
    इस कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार जोशी ने किया। उनके साथ देवनाथ सिदार (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल), सुभाष चन्द्र भारद्वाज, संतोष सिंह साकत, अरूण कुमार दुबे, दिलीप कुमार चन्द्राकर, जोधन सिंह ठाकुर, सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, पुनाराम धुर्वे, श्रीराम गुप्ता, कु. उमेश्वरी श्याम, श्रीमती सीमा टांडिया, विष्णु सिंह धुर्वे सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    वन विभाग का सख्त संदेश
    वन विभाग ने यह स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई न सिर्फ वन संपदा की सुरक्षा के लिए जरूरी थी, बल्कि भविष्य में अतिक्रमणकारियों के लिए एक सख्त संदेश भी है।

    वन विभाग की इस कार्रवाई से वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की रक्षा होगी और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर…

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें – मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान,आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.