Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अपर कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
    BREKING NEWS

    अपर कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने छुरिया विकासखंड के ग्राम गेंदाटोला के समीप फाफामार नाला में डूबे हुए दो व्यक्ति  केशव धरमगुड़ी एवं  देवेन्द्र यादव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक  केशव धरमगुड़ी का शव मिल गया है। ग्राम पंचायत द्वारा श्रद्धांजलि योजना के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। अपर कलेक्टर ने एसडीएम डोंगरगांव को आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत मृतक के परिवार को 4 लाख रूपए की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम द्वारा दूसरे व्यक्ति  देवेन्द्र यादव की तलाश की जा रही है।

    नगर सेनानी  अरूण कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा राहत एवं बचाव के लिए लगातार कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक  केशव धरमगुड़ी का शव प्राप्त हो गया है। वहीं दुर्ग से राज्य आपदा मोचन बल की टीम यहां रेस्क्यू के लिए आयी है। शाम तक दूसरे व्यक्ति के संबंध में शाम तक जानकारी नहीं मिलने पर रेस्क्यू के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आएगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, तहसीलदार  विजय कोठारी, थाना प्रभारी  उमेश बघेल, एसडीआरएफ दुर्ग-राजनांदगांव की दो टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

    August 9, 2026

    कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.