लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन में वाशिंगटन सुंदर ने जेमी स्मिथ को बोल्ड कर भारत को छठी सफलता दिलाई है. सुंदर ने स्मिथ को 8 के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. इससे पहले, स्मिथ ने जो रूट का शिकार कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. रूट 40 रन बनाकर आउट हुए हैं. बता दें, भारत ने लंच से पहले 4 विकेट झटके हैं. दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने 98 रन बनाए. इंग्लैंड को चौथा झटका हैरी ब्रूक के रूप में लगा, जिन्हें आकाश दीप ने अपना शिकार बनाया. हैरी ब्रूक 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनसे पहले नीतीश रेड्डी ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई, जबकि सिराज ने बेन डकेट और ओली पोप का शिकार किया. तीसरे दिन स्टंप्स पर इंग्लैंड ने 2 रन बना लिए थे, बिना कोई विकेट गंवाए. तीसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी भी 387 रन पर ही समाप्त हुई. तीसरे दिन भारत के लिए केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली. उनके अलावा ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने अर्द्धशतकीय पारी खेली.
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

