Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अब मेट्रो से और करीब होगी दिल्ली
    BREKING NEWS

    अब मेट्रो से और करीब होगी दिल्ली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली ।  मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी ) ने फेज-4 के तहत निर्माणाधीन तीन प्रमुख कॉरिडोरों पर 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है।

    शेष 30 प्रतिशत कार्य पूरा होते ही राज्य के दूरदराज में रहने वालों के लिए दिल्ली और नजदीक हो जाएगी। तीन कॉरिडोर में जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग (मजेंटा लाइन) मजलिस पार्क- मौजपुर (पिंक लाइन) और एरोसिटी-तुगलकाबाद (गोल्डन लाइन) शामिल हैं। इन कॉरिडोर में सबसे पिंक लाइन पर मेट्रो ट्रेन रफ्तार भरेगी।
    फेज चार में कुल 112 किलोमीटर के छह मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होना है। तीन प्रमुखता वाले कॉरिडोर का निर्माण दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था।

    इन तीनों कॉरिडोर की कुल लंबाई 65.202 किलोमीटर हैं। 2023 तक ये तीनों परियोजनाएं पूरी होनी थी लेकिन कोरोना, पेड़ काटने की स्वीकृति मिलने और जमीन अधिग्रहण में देरी के चलते विलंब हुआ। बीते पांच जनवरी को जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर पर जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के बीच मेट्रो का परिचालन शुरू हुआ था।

    अब 12.318 मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर के 4.6 किलोमीटर हिस्से पर जल्द परिचालन शुरू होगा। इस कॉरिडोर के बाकी हिस्से का भी ज्यादातर काम पूरा हो चुका है और वर्ष के अंत तक बाकी हिस्से पर भी परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इस कॉरिडोर पर भजनपूरा से यमुना विहार तक 1.4 किलोमीटर का डबल डेकर कॉरिडोर भी बन रहा है।
    मजलिस पार्क से जगतपुर गांव तक पिंग लाइन मेट्रो परिचालन के लिए तैयार है। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त से स्वीकृति मिलते ही इस 4.6 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस कॉरिडोर पर बुराड़ी, झड़ोदा माजरा और जगतपुर गांव तीन स्टेशन बनाए गए हैं।

    पिंक लाइन का विस्तार है मजलिस पार्क-मौजुपर
    59.29 किमी लंबी पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध है। इस पिंक लाइन पर 38 स्टेशन हैं, जिसमें से एक मौजपुर भी है। फेज चार में पिंक लाइन विस्तार के रूप में मजलिस पार्क से मौजपुर स्टेशन के बीच 13.391 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.