Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी
    • सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति
    • राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट
    • L&T हेवी इंजीनियरिंग ब्रांच को एशिया, अफ्रीका और अमेरिका से मिला 5000 करोड़ का ऑर्डर, बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रिएक्टर
    • फल हमारे शरीर के लिये बहुत हैं फायदेमंद. जानिये इनको खाने का सही समय और तरीका
    • देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का पूजन और शयन, संपूर्ण विधि
    • कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…
    • एशियन गेम्स 2026 : भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधे नाकआउट में एंट्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बलौदाबाजार के रामसागर तालाब संवर्धन व सेंट्रल लाइटिंग के लिए 641 लाख स्वीकृत
    BREKING NEWS

    बलौदाबाजार के रामसागर तालाब संवर्धन व सेंट्रल लाइटिंग के लिए 641 लाख स्वीकृत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रभारी अरुण साव ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा देने के उद्देश्य से बड़ी सौगात दी है। उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 641.49 लाख रुपए की राशि स्वीकृति दी है।

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बलौदाबाजार के रामसागर तालाब के संवर्धन कार्य हेतु 200 लाख रुपए तथा नगर में सेंट्रल लाइटिंग सहित हाईमास्ट लाइट एवं 250 पोल लगाए जाने हेतु 441.49 लाख रुपए की स्वीकृति के लिए उप मुख्यमंत्री अरूण साव का आभार व्यक्त किया है। मंत्री वर्मा ने कहा कि इससे नगरवासियों को न केवल बेहतर नागरिक सुविधाएँ प्राप्त होंगी, बल्कि नगर की सुंदरता और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि रामसागर तालाब नगर की धरोहर है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। वहीं, नगर में सेंट्रल लाइटिंग व्यवस्था विकसित होने से रात में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों को बेहतर सुरक्षा भी मिलेगी।

    उप मुख्यमंत्री साव ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया है कि निर्माण एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

    बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

    नगर विकास की दिशा में यह स्वीकृति बलौदाबाजार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिले, इसके लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति

    July 24, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने की भेंट

    July 24, 2026

    कौन हैं IPS अंजलि विश्वकर्मा? यूपी कैडर छोड़कर छत्तीसगढ़ क्यों जा रहीं? बहुत रोचक है लव स्टोरी…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.