बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में ई-ऑफिस योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत फाईलें कागजी दस्तावेज के रूप में नहीं बल्कि पेपरलेस फार्म में डिजिटली अधिकारियों एवं कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जायेंगी। कलेक्टर ने बड़े कार्यालयों के अधिकारियों को शुरू में कम से कम 50-50 फाईलें डिजिटली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं ई ऑफिस के तहत कार्य करना शुरू कर दिया है। अब हर ऑफिस को ई-फाईल पर काम करना होगा। यह कोई कठिन काम नहीं है। इसे हम कभी भी ऑनलाईन मोड में देख सकते हैं। शुरूआत पहले स्थापना शाखा जैसे सरल कार्यों से शुरू किया जाये। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को एक बार पुनः प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए है। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत जल स्रोतों की साफ-सफाई
- सेवा की कहानी : पोषण पुनर्वास केंद्र से लौट रही बच्चों के चेहरे की मुस्कान
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
- फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल
- बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, मूसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न
- विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल,नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर…
- ‘वंदे मातरम्’ मां भारती की वंदना और राष्ट्रीय चेतना का स्वर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

