गरियाबंद । जिला मुख्यालय गरियाबंद के वन विभाग ऑक्सन हॉल में शुक्रवार 25 जुलाई को मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया जायेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग केे कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 26 जून 2025 को आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले में कुपोषण दर को कम करने का निर्णय लिया गया था। जिला प्रशासन के प्रयास से जिले के 920 गंभीर कुपोषित बच्चों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। जिसमें राजधानी रायपुर के बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक भट्टर एवं उनके टीम द्वारा जिले के कुपोषित बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जाएगा। इसके पश्चात् गंभीर कुपोषित बच्चों को समाजसेवी संस्थाओं / समाजसेवियों / जनप्रतिनिधियों/जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को गोद दिलाया जाएगा। इसी प्रकार रविवार 27 जुलाई को सांस्कृतिक भवन छुरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत विकासखण्ड फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग में मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारी संगठनों के द्वारा गभीर कुपोषित बच्चों को उत्साहपूर्वक गोद ले रहे है, ताकि जिले के कोई भी बच्चे कुपोषित न रहे। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले के 680 बच्चों को गोद लिये जा चुके हैं।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
- मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट

