Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    • महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट: एक जवान बलिदान, दो गंभीर रूप से घायल
    BREKING NEWS

    पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट: एक जवान बलिदान, दो गंभीर रूप से घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना के जवान अग्रिम चौकी के पास नियमित गश्त पर थे और अचानक एक दबी हुई एम-16 माइन की चपेट में आ गए।

    सेना की 7वीं रेजिमेंट के नायब सूबेदार हरि राम बारूदी सुरंग विस्फोट में मौके पर ही बलिदान हो गए। वहीं, हवलदार गजेंद्र सिंह और सिपाही ललित कुमार को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायल जवानों को तत्काल सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

    सेना ने शुरू किया राहत और जांच अभियान
    घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। साथ ही क्षेत्र में अन्य छुपी बारूदी सुरंगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है।

    सीमावर्ती क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बनीं खतरा
    कृष्णा घाटी समेत पुंछ का सीमावर्ती इलाका अक्सर पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ और संघर्ष विराम उल्लंघन की वजह से संवेदनशील बना रहता है। यहां जमीन में बिछाई गई सुरंगें अक्सर सेना के जवानों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। बीते कुछ महीनों में इस तरह की यह तीसरी बड़ी घटना है।

    सेना ने नायब सूबेदार हरि राम की वीरता को सलाम करते हुए उनके बलिदान को देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण बताया है। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…

    July 23, 2026

    रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी

    July 23, 2026

    देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?

    July 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.