Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुश्री अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
    • बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
    • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
    • 24 नवंबर को हसदेव घाट पर पहली बार सजेगा कोरबा का भव्य पुन्नी मेला, दीपों से जगमगाएगा घाट…
    • CM विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…
    • छत्तीसगढ़: मुक्तिधाम से बुजुर्ग महिला की अस्थियां चोरी, चिता स्थल पर मिला नारियल और दीया, तीसरी घटना से गांव में दहशत…
    • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगी आयोजित
    • धान खरीदी से किसानों में खुशी, सुविधाजनक टोकन व्यवस्था से मिली बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारत में स्मार्टफोन्स की बढ़ी डिमांड, Apple के iPhone 16 को मिला पहला रैंक
    व्यापार

    भारत में स्मार्टफोन्स की बढ़ी डिमांड, Apple के iPhone 16 को मिला पहला रैंक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस वर्ष की दूसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके पीछे विभिन्न सेगमेंट्स में नए स्मार्टफोन के लॉन्च में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी एक प्रमुख कारण है। दूसरी तिमाही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के  iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है। 

    मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में पहली तिमाही में कमजोरी के बाद दूसरी तिमाही में मिड और प्रीमियम प्राइस रेंज में नए लॉन्च के दम पर शिपमेंट्स बढ़ी हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन कंपनियों की मार्केटिंग से जुड़ी कोशिशों में तेजी, EMI के आसान विकल्पों और बंडल्स ऑफर्स ने भी शिपमेंट्स को बढ़ाने में योगदान दिया है। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स का होलसेल मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ा है। यह इस विशेष तिमाही में अभी तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। 

    इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन का सेगमेंट (45,000 रुपये से अधिक का प्राइस) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 37 प्रतिशत बढ़ा है। Apple और दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति को बरकरार रखा है। इन कंपनियों की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे नो-कॉस्ट EMI की पेशकश, ट्रेड-इन प्रोग्राम और स्पेशल समर डिस्काउंट प्रमुख कारण हैं। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की वैल्यू के लिहाज से सैमसंग ने लगभग 23 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई हैं। 

    स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से Vivo सबसे आगे रही है। चीन की इस स्मार्टफोन मेकर को 10,000 रुपये से 15,000 रुपये की प्राइस कैटेगरी में मजबूत डिमांड मिली है। Vivo की T और Y सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सैमंसंग का वॉल्यूम में दूसरा स्थान है। स्मार्टफोन मार्केट की नई कंपनियों में से शामिल Nothing की शिपमेंट्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 146 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसने लगातार छठी तिमाही में सबसे तेज बढ़ने वाले स्मार्टफोन ब्रांड के टैग को बरकरार रखा है। Motorola के स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में दूसरी तिमाही में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चीन की Lenono के इस सब-ब्रांड को ऑफलाइन रिटेल में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का फायदा मिला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चांदी के भाव में 5,609 रुपये की गिरावट, सोने के दाम भी टूटे, जानिए क्या रह गए हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

    November 16, 2026

    इंस्टाग्राम पर मुफ्त में मिलेगा ब्लू टिक, इस तरह से बनाएं अपनी प्रोफाइल

    November 15, 2026

    ‘भारत-मिस्र व्यापार में असीम संभावनाएं’, पीयूष गोयल ने जताई बड़े निवेश की उम्मीद

    November 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.