Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दिल्ली में 100 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, लुधियाना से 4 मास्टरमाइंड को पकड़ा
    BREKING NEWS

    दिल्ली में 100 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, लुधियाना से 4 मास्टरमाइंड को पकड़ा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ₹100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के चार मास्टरमाइंड्स को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है. ये आरोपी फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बनाकर देशभर में लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहे थे. पुलिस को यह केस एक व्यापारी की शिकायत के बाद मिला, जिसे fxprovip.com नाम की फर्जी वेबसाइट के जरिए ₹48.35 लाख का चूना लगाया गया था.

    शिकायतकर्ता को पहले फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक महिला ने संपर्क किया, फिर बात व्हाट्सएप पर पहुंची और उसे आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर इन्वेस्टमेंट के लिए उकसाया गया. इस मामले में 16 जुलाई 2025 को दिल्ली पुलिस की टीम ने लुधियाना से जिन चार आरोपियों को पकड़ा, उनके नाम हैं.

    • सनी मिश्रा
    • कुलदीप कुमार
    • गौरव
    • सुमित प्रधान

    सुमित प्रधान एक प्रतिष्ठित निजी बैंक में काम करता था, जो फर्जी अकाउंट खुलवाने और बड़े पैमाने पर नकदी निकालने में मदद करता था.

    गरीबों के नाम पर खुलवाते थे खाते, फिर होती थी पैसे की हेरफेर

    ये लोग कमजोर आर्थिक स्थिति वाले लोगों के नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाते थे, जिन्हें “mule accounts” कहा जाता है. ठगी की रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर की जाती और फिर उसे कैश में निकाल लिया जाता. सनी मिश्रा के खाते में शिकायतकर्ता के ₹6.2 लाख ट्रांसफर हुए.

    कुलदीप कुमार के कोटक बैंक अकाउंट में ₹6 लाख “Apex Mart” नाम की शेल कंपनी से आए. गौरव फर्जी अकाउंट्स की व्यवस्था करता और सुमित, जो बैंक में काम करता था, उनका दुरुपयोग कर लेनदेन को वैध दिखाता.

    देशभर में फैला नेटवर्क

    इस गैंग के खातों से जुड़े 30 से ज्यादा साइबर क्राइम मामलों का पता चला है, जिनमें कुल ठगी ₹100 करोड़ से अधिक की है. एक ही बैंक अकाउंट से जुड़ी 22 शिकायतें अलग-अलग राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और दिल्ली में दर्ज हैं. इनमें 8 केस डिजिटल अरेस्ट स्कैम, 5 फिशिंग और बाकी इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से जुड़े हैं.

    फर्जी अकाउंट्स और डिजिटल सबूत

    अब तक जांच में 23 बैंक अकाउंट्स की पहचान की गई है जो इस गैंग के नेटवर्क से जुड़े हैं. साथ ही आरोपियों के WhatsApp चैट्स से 24 और संदिग्ध अकाउंट्स का पता चला है, जिनकी जांच अभी जारी है. ये सभी खाते कथित तौर पर फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट्स से जुड़े हुए थे और रकम को इधर-उधर घुमाने और निकालने में इस्तेमाल किए जाते थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.