Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»सावन पूर्णिमा के अचूक उपाय, जिसे करते ही चांद की तरह चमकेगी किस्मत और पूरे होंगे सारे ख्वाब
    धर्म आस्था

    सावन पूर्णिमा के अचूक उपाय, जिसे करते ही चांद की तरह चमकेगी किस्मत और पूरे होंगे सारे ख्वाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     सनातन परंपरा में श्रावण मास की पूर्णिमा का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन देवों के देव महादेव और जगत के पालनहार भगवान ​श्री विष्णु के साथ आप चंद्र देवता की पूजा, जप और व्रत करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं. रक्षांबधन, श्रावणी समेत कई पर्वों को लिए हुए यह पावन पूर्णिमा इस साल 09 अगस्त 2025 को पड़ने जा रही है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन स्नान, दान एवं जप-तप आदि से जुड़े वो कौन से उपाय हैं, जिसे करके आप हरिहर यानि भगवान विष्णु और शिव दोनेां की कृपा पा सकते हैं, आइए उसे विस्तार से जानते हैं. 

    भगवान शिव की पूजा का उपाय

    श्रावण पूर्णिमा भगवान शिव की कृपा बरसाने वाले सावन मास का अंतिम दिन होता है. ऐसे में यदि शिव को मनाने और उनकी कृपा पाने के लिए इस दिन विधि-विधान से उनकी पूजा एवं मंत्रों का जाप करें. हिंदू मान्यता के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन पार्थिव शिवलिंग बना कर तमाम तरह से उसका अभिषेक करने पर शिव शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं. श्रावण पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले रुद्राभिषेक का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. 

    भगवान विष्णु की पूजा का उपाय 

    श्रावण मास की पूर्णिमा भगवान शिव के साथ श्रीहरि यानि भगवान विष्णु की कृपा भी दिलाती है. ऐसे में इस दिन भगवान लक्ष्मीनारायण की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को उनकी विधि-विधान से पूजा करते हुए उनका मंत्र, कथा, स्तोत्र आदि से गुणगान करना चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा पर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने पर साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

    पीपल की पूजा का उपाय 

    सावन महीने की पूर्णिमा के दिन पीपल देवता की सेवा और पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन जो व्यक्ति पीपल देवता को मीठा जल अर्पित करता है, उस पर भगवान शिव और विष्णु के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की अपार ​कृपा बरसती है. 

    चंद्र देवता की पूजा का उपाय 

    हिंदू धर्म में किसी भी मास में पड़ने वाली पूर्णिमा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन चंद्र देवता अपनी पूर्ण कलाओं को लिए हुए होते हैं. मान्यता है कि इस दिन चंद्र देवता को दूध एवं जल से अर्घ्य देने पर कुंडली में चंद्रमा से जुड़े दोष दूर हो जाते हैं. 

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विश्वकर्मा पूजा कब है, 17 या 18 सितंबर? जानें सही तारीख, मुहूर्त, शुभ योग

    September 16, 2026

    सोमवार को गणेश चतुर्थी, गणपति को कितने दिन घर में रखना चाहिए? जानें डेढ़, 3, 5, 7 या 10 दिन की परंपरा

    September 12, 2026

    नीम करौली बाबा ने परम शिष्या सिद्धि मां कहा था- ‘मां, जहां भी तू रहेगी, वहीं मंगल होगा’

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.