धराली में बादल फटने से हुई जनहानि पर साईं नगर जोरा में हुई शोक सभा
श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के तत्वाधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें गंगोत्री से 18 किलोमीटर पहले धराली उत्तराखंड में बादल फटने से और फिर पहाड़ टूटने से जलप्रलय के कारण महाभयंकर मलबे में देखते ही देखते कई लोगों की असमय मृत्यु हो जाने की दुखद घड़ी में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में शोकाकुल परिवारों के प्रति यही संवेदना व्यक्त की गई कि भगवान उनके परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी पूर्व अध्यक्ष, छोटे लाल ठाकुर, मिथिलेश श्रीवास्तव, सी.एस. चतुर्वेदी, सुरेश सोनी, छगनलाल साहू, राजकुमार नामदेव, श्री शिव संकट मोचन मंदिर के पुजारी तिवारी आदि शामिल रहे।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

