Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    • दुनिया की पहली ऑप्टोसार सैटेलाइट से संपर्क स्थापित, भारत की इस कंपनी ने मनवा लिया अपना लोहा
    • सावन में दिखेगा अद्भुत आकाशीय नजारा…
    • भारत की पहली स्पेसटेक यूनिकॉर्न बनी स्काईरूट एयरोस्पेस, वैल्यूएशन $1.1 बिलियन के पार
    • मनी चेंजर्स के लिए RBI ने नए लाइसेंस पर लगाई रोक
    • ये 3 आदतें बढ़ाती हैं पाइल्स का खतरा, जानें बचाव के उपाय…
    • मुश्किल वक्त से गुजर रहीं सेलिना जेटली, बेटे की कब्र पर गई एक्ट्रेस, फूट-फूटकर रोईं
    • तहखाने की मरम्मत कर रहा था प्लंबर, सामने दिखी पुरानी रस्सी, छूते ही बन गया करोड़पति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»उत्तराखंड में पानी ही पानी, ऋषिकेश में बहती दिखीं सब्जियां तो देहरादून में नदी उफान पर
    BREKING NEWS

    उत्तराखंड में पानी ही पानी, ऋषिकेश में बहती दिखीं सब्जियां तो देहरादून में नदी उफान पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धराली की तबाही के बाद हालात पूरी तरह से सामान्‍य भी नहीं हुए थे कि अब उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में बारिश आफत बनकर परेशान कर रही है. मॉनसून के दौरान पहाड़ों पर बारिश का दौर लगातार जारी है और इसके कारण नदी-नाले भी उफान पर हैं. साथ ही निचले इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है. प्रदेश के देहरादून, हल्‍द्वानी और ऋषिकेश में बारिश के कारण आम लोगों का जीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है. बारिश के कारण जहां ऋषिकेश में सब्जियां सड़क पर बहती नजर आईं तो देहरादून में नदी का तेज बहाव देखने को मिला. बारिश के कई वीडियो सामने आए हैं. 

    ऋषिकेश में रविवार से ही बारिश का दौर लगातार जारी है. इसके कारण आम जीवन अस्त व्यक्त हो गया है. ऋषिकेश में आज भी सुबह से तेज बारिश हो रही है और जगह-जगह जलभराव है. साथ ही सड़कें पानी से लबालब भरी नजर आ रही हैं. ऋषिकेश की सब्जी मंडी में बारिश के पानी ने ऐसा रूप दिखाया है कि सड़कों पर महंगी सब्जियां तैरती नजर आ रही हैं. सब्जी मंडी में पानी भरा हुआ है, लोग बहती सब्जियों को पकड़ रहे हैं. 

    देहरादून में भी जमकर बारिश

    देहरादून में भी रविवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है और रिस्पना, बिंदाल सहित कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं. पुलिस ने बताया कि देहरादून के शांति विहार में लगातार बारिश से उफान पर आए एक नाले में दो बच्चे बह गए जिसमें से एक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को बचा लिया गया. देहरादून और कुछ अन्य क्षेत्रों में 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है. साथ ही तमसा नदी उफान पर है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. 

    हल्‍द्वानी में दुकानों-मकानों में भरा पानी 

    इसके साथ ही हल्‍द्वानी में भी आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. इसके कारण शहर के प्रमुख इलाकों में जलभराव की स्थिति है. कई इलाकों में दुकानों और मकानों में पानी घुस गया.  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता

    May 7, 2026

    बंगाल में बिगड़े हालात:बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    पंजाब CM के OSD से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, 9वीं मंजिल से फेंके गए नोटों के बैग

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.