Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतिगत गतिरोध से विकसित भारत तक: मोदी युग ने भारत को नए सिरे से परिभाषित किया
    • ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट
    • हैरान कर देने वाला मामला,एक 37 साल की महिला खुद को 12 साल की बच्ची बताकर 14 महीने तक एक परिवार के साथ रहती रही
    • हाउस हेल्प ने रेकी कर घर से उड़ाई बड़ी रकम कम सैलरी में काम पर लगे, रेकी कर चाबियां पता कीं, फिर लाखों चुराकर रफूचक्कर हुए नौकर…
    • युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा
    • बेटे के लिए आईफोन लाया था बाप, लालच भरी निगाह से देख रही थी बेटी, तभी मिला ऐसा सरप्राइज!
    • तमिलनाडु सीएम का तीन दिन का दिल्ली दौरा, क्या है एजेंडा?
    • राज्यसभा सीट की वजह से नहीं PM के साथ मेरा रिश्ता, विपक्ष के आरोपों पर जेडीएस चीफ ने दिया जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, June 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»संतान से लेकर धन-संपत्ति तक सारे वैभव दिलाता है जन्माष्टमी का व्रत, जानें इससे जुड़े बड़े लाभ
    धर्म आस्था

    संतान से लेकर धन-संपत्ति तक सारे वैभव दिलाता है जन्माष्टमी का व्रत, जानें इससे जुड़े बड़े लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सनातन परंपरा में पूर्णावतार भगवान श्री कृष्ण की साधना अत्यंत ही शुभ और शीघ्र ही फलदायी मानी गई है. हिंदू मान्यता के अनुसार श्री कृष्ण की पूजा के लिए जन्माष्टमी का व्रत सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. इसे सभी व्रतों का राजा भी कहा गया है. मान्यता है कि जन्माष्टमी व्रत के शुभ फल साधक की कई पीढ़ियों को प्राप्त होते हैं. जन्माष्टमी का व्रत सभी प्रकार के सुखों का दाता माना गया है.

    इस साल जन्माष्टमी का व्रत स्मार्त 15 अगस्त 2025 को रखेंगे, जबकि वैष्णव परंपरा से दीक्षित कान्हा की भक्ति में हर समय लीन रहने वाले उनके अनुयायी 16 अगस्त 2025 को इस व्रत को विधि-विधान से रखेंगे. आइए सभी संकटों को दूर करके सुख-सौभाग्य दिलाने वाले जन्माष्टमी व्रत के लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं.

    पाप से मुक्ति और अक्षय पुण्य दिलाता है जन्माष्टमी का व्रत 

    ​हिंदू मान्यता के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी को पड़ने वाले जन्माष्टमी व्रत को करने पर व्यक्ति के कई जन्मों के पाप कर्म दूर हो जाते हैं और उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. जो कोई इस व्रत को विधि-विधान से और पूरी आस्था के साथ करता है उसे अश्वमेघ यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है. इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्यक्ति सभी सुखों को भोगता हुआ अंत में वैकुंठ लोक को प्राप्त होता है. आइए अनंत सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाले जन्माष्टमी व्रत के अन्य बड़े लाभ के बारे में जानते हैं 

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत के बड़े लाभ

    1. हिंदू मान्यता के अनुसार विधि-विधान से जन्माष्टमी का व्रत रखने पर कृष्ण भक्त के सभी दु:ख दूर और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. 
    2. जिन लोगों को संतान की कामना होती है, उनके लिए जन्माष्टमी वरदान से कम नहीं होता है. इस व्रत के दिन यदि कोई दंपत्ति संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करता है तो उसकी सूनी गोद शीघ्र ही भरती है और उसे संतान सुख की प्राप्ति होती है. 
    3. मनचाहे जीवनसाथी की कामना के लिए भी जन्माष्टमी का व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत करने पर युवतियों को मनचाहा वर और युवक को मनचाही वधू प्राप्त होती है. 
    4. इस व्रत के पुण्य प्रताप से प्रेम संबंध प्रगाढ़ होता है. परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहता है. 
    5. जन्माष्टमी का व्रत करने पर कृष्ण भक्त को कई करोड़ एकादशी का पुण्य प्राप्त होता है. 
    6. कान्हा की कृपा बरसते ही करियर-कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होता है. 
    7. जन्माष्टमी का व्रत करने से व्यक्ति की आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और उसे धन-धान्य और मान-सम्मान प्राप्त होता है.

     (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी कब है? सही तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

    June 9, 2026

    अधिक कालाष्टमी पर करें भगवान कालभैरव की आराधना, पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर आरती-चालीसा तक सब कुछ

    June 8, 2026

    मृत्यु के बाद मृतक के पलंग और बिस्तर का क्या करना चाहिए?, क्या कहता है गरुड़ पुराण

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.